Friday, November 20, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड 50 मोहल्ला प्रगति लेन वासियों की गलियों की हालत दयनीय, नर्क...

वार्ड 50 मोहल्ला प्रगति लेन वासियों की गलियों की हालत दयनीय, नर्क की जिंदगी जी रहे इलाका वासी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं सुरेश भाटिया बिट्टू पूर्व पार्षद एवं अशवनी गैंद ने बताया कि होशियारपुर वार्ड न0 50 कि हालत बद से बदतर है जिस में लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बड़े दुखः की बात यह है कि इस काम को पास हुए 1 साल से उपर का समय हो चुका है तथा सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस काम का वर्क ऑर्डर ठेकेदार रजीव अग्रवाल को दिया जा चुका है पर यह मामला मौजूदा विधायक ब्रहमशंकर जिम्पा जी के ध्यान में भी लाया जा चुका है और हर बार मीठी गोली दे दी जाती है। इस सरकार में अक्सर देखा जा रहा है कि जो सड़के ठीक हालत में हैं उन के उपर लुक डाल कर ठेकेदार और नगर निगम मुनाफाखोरी के लिए कार्य कर रहे हैं जबकि जो सड़कें दयनीय हालत में हैं उन की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है और आम जनता इसका संताप झेल रही है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे ही हालात पूरे होशियारपुर में बने हुए हैं जबकि जिला प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है जबकि शहरवासी पंजाब सरकार की नीतियों से तंग आकर आने वाले विधान सभा चुनावों में जबाब देने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद वीर प्रताप राणा, नीरज गैंद, दविन्द्र गुप्ता, शिवम आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here