
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के चिंतपूर्णी मार्ग पर स्थित जेसीटी फैक्ट्री के स्पिनिंग यूनिट में आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु कर दिए थे।

लेकिन फिर भी आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फैकट्री अधिकारियों के अनुसार शार्ट सर्किट होने से आग लगी तथा आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि आग के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।












