Sunday, November 22, 2026
Home National J&K बॉर्डर के पास से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, पूछताछ जारी

J&K बॉर्डर के पास से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, पूछताछ जारी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों ने एक 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को काबू किया है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को अरनिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साई इलाके से हिरासत में लिया गया। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान अवल्स राजा (20), पुत्र इमदाद हुसैन, निवासी बस्ती गोकल, डाकखाना खास, जरनवाली, तहसील करोर लाल ईसान, जिला लय्या (पाकिस्तान) के रूप में हुई है।

Advertisements

पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किन परिस्थितियों में भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और भारत आने के पीछे उसका मकसद क्या था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here