Sunday, November 22, 2026
Home Hoshiarpur 2027 विधानसभा चुनावों में युवाओं और नए चेहरों को मौका देना सचिन...

2027 विधानसभा चुनावों में युवाओं और नए चेहरों को मौका देना सचिन पायलट की दूरदर्शी सोच: हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक पंजाब कांग्रेस के सचिव (सेवादल) अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब से सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है, तब से प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी और सक्रियता में भी बढ़ोतरी हुई है। हैप्पी सूद ने कहा कि सचिन पायलट का पंजाब के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचना, कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात करना और उनकी समस्याओं को सुनना पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को भी मजबूती मिल रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सचिन पायलट का 2027 के विधानसभा चुनावों में 60 प्रतिशत टिकट नए और युवा चेहरों को देने का बयान उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इस फैसले से पार्टी के नए कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हैप्पी सूद ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है। इस मौके पर लोकनाथ वर्मा, गुरबख्श ठाकुर, दिनेश वालिया, सूरज प्रकाश शर्मा, करन शर्मा, दीपक डाबर, सोनू दुग्गल, तेजी वर्मा, गोपाल गोगिया, अवतार सिंह, सोहन लाल, साबी, बिट्टू और विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here