Sunday, November 22, 2026
Home Hoshiarpur संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से ईवीएम मशीनों की चेकिंग

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से ईवीएम मशीनों की चेकिंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर वोटों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वोटिंग मशीनों की पहले स्तर की जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में चल रही चेकिंग के दौरान संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा की ओर से आज इस प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

Advertisements

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा ने प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित वेयरहाउस में बीईएल कंपनी के इंजीनियरों द्वारा ई.वी.एम./वी.वी.पैट मशीनों की चेकिंग का जायजा लेते हुए समूची प्रक्रिया पर संतुष्टि जताई। उन्होंने वोटिंग मशीनों की एफ.एल.सी. (फर्स्ट लेवल चेकिंग) की समूची प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी फॉर ई.वी.एम. बलविंदर सिंह, सहायक नोडल अधिकारी जसपाल सिंह फॉर ई.वी.एम., चुनाव तहसीलदार रमनदीप कौर और आम आदमी पार्टी से खुशी राम धीमान भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here