
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृष्ण गोपाल मोदगिल कोब्राह्मण भलाई बोर्ड का चेयरमैन बनाने पर शिक्षा जगत से खुशी का माहौल पाया जा रहा है। शिक्षाविद् संदीप सूद, सरजू सूरी, अंकुर शर्मा एवं रजीब मोदगिल ने कृष्ण गोपाल को उनकी नियुक्ति परशुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने आशा प्रकट की कि कृष्ण गोपाल भविष्य में भी और अधिक मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ समाज और लोगों की सेवा करेंगे तथा समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकारी नौकरी में होते हुए उन्होंने बहूत से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद की। इसके अतिरिक्त समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़कर हिस्सा लेते हैं कोई भी धार्मिक आयोजन हो उसमें भी उनकी उपस्थिति अक्सर देखी जाती है।












