Sunday, November 22, 2026
Home Latest खड़का स्कूल की सोनम ने जिले में लहराया परचम, लेख मुकाबले में...

खड़का स्कूल की सोनम ने जिले में लहराया परचम, लेख मुकाबले में हासिल किया पहला स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वीप प्रोजेक्ट के तहत जिले के स्कूलों के विद्यार्थियों के लेख मुकाबले करवाए गए। जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड़का की छात्रा सोनम भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल त्रिलोचन सिंह ने सोनम को सम्मानित करते हुए कहा कि स्कूल के लिए यह गर्व की बात है कि उसे राज्य स्तरीय मुकाबले में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने दूसरे विद्यार्थियों को भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

इस मौके पर सौनम भारद्वाज ने प्रिंसिपल त्रिलोचन सिंह, लेक्चरर परमिंदर सिंह, सुषमा कुमारी, विजय कलसी तथा अन्य स्टाफ सदस्यों का उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परमिंदर सिंह, सुषमा देवी, मोनिका राणा, निधि शर्मा, दिलजीत, मीनाक्षी कपूर, स्नेह लता,अजय कुमार, राजीव शर्मा , रमणीक सिंह, रवि कुमार,अमनप्रीत कौर, मनजीत सिंह तथा चमन लाल आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here