Saturday, November 21, 2026
Home Crime ऊनाः पुराना होशियारपुर मार्ग नजदीक पार्किंग में छिपे बदमाशों ने युवक व...

ऊनाः पुराना होशियारपुर मार्ग नजदीक पार्किंग में छिपे बदमाशों ने युवक व युवती पर किया हमला, कार्यवाही जारी

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना के पुराना बस अड्डा नजदीक पुराना होशियारपुर मार्ग के विशाल मेगा मार्ट के पास युवक व युवती पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। युवक अनमोल बहडाला तहसील ऊना का रहने वाला है। उसके साथ गाड़ी में एक रितु नाम की युवती भी सवार थी। घायल हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अनमोल और रितु ऊना के विशाल मेगा मार्ट के पास आए हुए थे। इस बीच उनपर एकाएक कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें बचाव करते हुए अनमोल और रितु को कुछ चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका सीटी स्कैन के साथ अन्य स्वास्थ्य जांच को इमरजेंसी में किया गया है।

Advertisements

रितु के अनुसार मेगा मार्ट की पार्किंग के पास खड़े हुए थे तभी यहां पर एक लड़का फोन पर बात कर रहा था और जैसे उन्होंने अपनी कार में जाना चाहा तो यहां पार्किंग में छिपे बैठे छह से सात लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों संग हमला कर दिया। जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। रितु ने आरोप लगाया है कि हमलारों ने उसके सिर के बाल तक उखाड़ दिए हैं और चोटिल भी किया है। घायल युवती ने बताया कि वह इनमें से एक युवक शुभम रायजादा को पहचानती हैं और वह संतोषगढ़ का रहने वाला है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस अभी घायलों के मेडिकल जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here