Friday, November 20, 2026
Home Hoshiarpur ADC की अदालत दसूहा जाने से रोककर कमिश्नर कोर्ट होशियारपुर लाने की...

ADC की अदालत दसूहा जाने से रोककर कमिश्नर कोर्ट होशियारपुर लाने की हड़ताली वकीलों की मांग तुरंत माने पंजाब सरकार: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य वकील होशियारपुर में कमिश्नर कोर्ट लाने तथा ADC का कार्यभार होशियारपुर में ही निर्वाह करने वाली मांग लेकर हड़ताल कर रहे है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद जो कि स्वयं होशियारपुर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य है ने हड़ताली वकीलों की मांगो को उचित ठहराते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार होशियारपुर के वकीलों के हक्को पर डाका डालती नज़र आ रही है। पहले श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाकर होशियारपुर जिले का एक बड़ा क्षेत्र उसमे मिलाने की योजना बनाई गई थी। जिसका वकीलों समेत सभी वर्गो ने विरोध किया था। अंततः सरकार को घुटने टेकने पड़े थे तथा आनंदपुर साहिब को जिला बनाने का प्रस्ताव त्यागना पड़ा अब सरकार द्वारा ADC की कोर्ट दसूहा में लगाने का प्रस्ताव आया है जिससे सिस्टम में भारी उथल -पुथल मचेगी तथा होशियारपुर के वकीलों को दसूहा जाकर केस लड़ने में कठनाई का सामना करना पड़ेगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि होशियारपुर के वकीलों के अनुसार स्थानीय विधायक ने डिविजनल कमिश्नर कोर्ट सप्ताह में 2दिन होशियारपुर में लगावाने का वादा किया था। कमिश्नर की कोर्ट तो होशियारपुर में लगी नहीं परंतु ADC की कोर्ट होशियारपुर से बदल कर दसूहा में लगने जा रही है। जिससे वकीलों तथा मुवक्किलों पर दोहरी मार पड़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है होशियारपुर बार की हड़ताली वकीलों की मांगे तुरंत मानी जाए ताकि अदालतों का कार्य सुगमता से चलता रहे व जिससे वकीलों को भी कोई परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here