Sunday, November 22, 2026
Home National जींद में बड़ा हादसा: गैस टैंकर में भीषण आग से मचा हड़कंप

जींद में बड़ा हादसा: गैस टैंकर में भीषण आग से मचा हड़कंप

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। जींद के रोहतक रोड पर, बिशनपुरा गांव के पास स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के नजदीक कल बीती देर रात एक गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि टैंकर में करीब साढ़े सात टन गैस थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टैंकर से गैस चोरी करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जींद और आसपास के जिलों से दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार, देर रात कुछ लोग HP गैस प्लांट से कुछ दूरी पर खड़े गैस टैंकर से गैस चोरी कर रहे थे। इसी दौरान टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैस टैंकर में आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Advertisements

आग की भयावहता को देखते हुए जींद के दमकल विभाग ने तुरंत आसपास के जिलों से अतिरिक्त सहायता मांगी। इसके बाद जींद सहित आसपास के जिलों से दमकल की दर्जनों गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गैस टैंकर में आग लगने से सुरक्षा व्यवस्था और अवैध गैस चोरी जैसे गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आग लगने की असली वजह और गैस चोरी की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही इस मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आएंगे।  जींद में HP गैस प्लांट के नजदीक हुई इस घटना ने एक बार फिर ज्वलनशील गैस के परिवहन और भंडारण से जुड़े सुरक्षा इंतजामों की अहमियत को सामने ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here