Sunday, October 11, 2026
Home Crime लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का पर्दाफाश, महिला सहित 3 ओवरग्राउंड वर्कर गोला-बारूद सहित गिरफ्तार

लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का पर्दाफाश, महिला सहित 3 ओवरग्राउंड वर्कर गोला-बारूद सहित गिरफ्तार

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस ने श्रीनगर के अहमदनगर इलाके में एक युवती समेत तीन लोगों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये सभी लश्कर-ए-तैयबा के ओवरग्राउंड वर्कर बताए जा रहे हैं। इनकी गाड़ी से तलाशी के दौरान एक ग्रेनेड, एसाल्ट राइफल के 15 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती की पहचान शाजिया मोहम्मद और अन्य दो की जहूर अहमद मीर और बशीर अहमद बट के रूप में हुई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि तीनों ओवरग्राउंड वर्कर गत दिनों पकड़े गए लश्कर के अंतरराज्यीय मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। इस माड्यूल का जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गत मार्च में पर्दाफाश करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकियों को पंजाब से पकड़ा था।

Advertisements

जबकि तीसरा पाकिस्तानी आतंकी उमर उर्फ खरगोश कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट पर इंडोनेशिया के रास्ते सऊदी अरब भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अहमदनगर के डगरपोरा जंगल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान इलाके से एक डस्टर वाहन को आते देखा गया और उसे रुकने का संकेत दिया। वाहन चालक ने नाका देख वहां से मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा। वाहन में एक युवती समेत तीन लोग सवार थे। नाका पार्टी ने वाहन को रोका और तलाशी ली, तो उसमें हथियार व गोला बारूद मिला। युवती शाजिया और जहूर दोनों ही हजरतबल के दुरहामा में रहते हैं। शाजिया एक छात्रा है जबकि जहूर मधुमक्खी पालक है। बशीर अहमद की आयु लगभग 63 वर्ष है व पेशे से इलेक्ट्रिशियन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here