Thursday, October 8, 2026
Home Crime धमकी देने वाले आरोपी को न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड...

धमकी देने वाले आरोपी को न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा  

कांगड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस थाना जवाली के तहत पलौहड़ा में पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी कर्ण सिंह को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements


डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसने धमकी क्यों दी और घटना में प्रयुक्त पिस्तौल कहां से लाई गई। गौरतलब है कि देर शाम नीरज कुमार निवासी लुधियाड ने थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया कि जब वह अपने ट्रैक्टर सहित पलौहड़ा पहुंचा तो आरोपी कर्ण सिंह ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here