
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। थाना क्षेत्र के गांव चनौर में तयामल सड़क मार्ग पर एक बाइक और राहगीर के बीच हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राहगीर तिलक राज (58) निवासी चनौर और बाइक चालक जसविंद्र सिंह (34) निवासी डाडासीबा को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार ढलियारा से आ रहा बाइक सवार त्यामल संपर्क मार्ग के निकट अनियंत्रित होकर राहगीर से टकरा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।












