Friday, October 9, 2026
Home Crime दिल्ली धमाके के मामले में एक और डाक्टर श्रीनगर से गिरफ्तार

दिल्ली धमाके के मामले में एक और डाक्टर श्रीनगर से गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली धमाके मामले में पुलिस ने एक और डाक्टर को गिरफ्तार किया है। डाक्टर का नाम तजामुल अहमद मलिक निवासी कुलगाम है। जो एसएचएमएस अस्पताल में काम करता था। पुलिस ने डाक्टर को करण सिंह नगर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पुलवामा से एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया था, जिसकी पहचान सज्जाद अहमद मल्ला के रूप में हुई थी। सज्जाद हमले के मुख्य आरोपी उमर का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।

Advertisements

बता दें कि सोमवार को दिल्ली ब्लास्ट के बाद मंगलवार को आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया था। अब तक 1500 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि टीमों ने कथित तौर पर सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ निवारक प्रभाव पैदा करने के लिए विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण किए। अधिकारियों ने बताया कि पीओके में रह रहे जम्मू-कश्मीर के निवासियों और यूएपीए के आरोपों का सामना कर रहे लोगों से जुड़ी संपत्तियों की भी तलाशी ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here