Thursday, October 8, 2026
Home Crime एचआरटीसी की बस के चालक और परिचालक पर हुए हमले में पुलिस...

एचआरटीसी की बस के चालक और परिचालक पर हुए हमले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। थाना गगल के समीप एचआरटीसी की बस के चालक और परिचालक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमन निवासी ढडम्ब और रजत निवासी कुठमां को दबोच है।

Advertisements


दोनों आरोपी हमले के बाद मौके से फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता चालक और परिचालक ने भी आरोपियों की पहचान की है, जबकि घटना में प्रयुक्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गगल थाना के कार्यकारी प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह घटना पठानकोट से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी बस को सनौरा चौक पर दो टैक्सियों में सवार युवकों ने रोक लिया। आरोपियों ने चालक तिलक राज और परिचालक दामोदर दास के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी। हमले के दौरान धक्का-मुक्की में परिचालक बस के फ्रंट शीशे पर जा गिरा, जिससे शीशा टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here