
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। धर्मशाला मुख्य मार्ग दिलवां के समीप एक बस और कार में टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों वाहन एक ही दिशा में ऊना से बड़ूही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों वाहनों को साइड में लगवाकर जाम खुलवाया।

गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस और कार चालक के बीच कुछ देर तक कहासुनी भी हुई, मगर बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। इस कारण किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।












