Sunday, October 4, 2026
Home Himachal टैंकर से टकराई कार, दो पुलिस कांस्टेबलों की मौ-त

टैंकर से टकराई कार, दो पुलिस कांस्टेबलों की मौ-त

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़क हादसे में दो पुलिस कांस्टेबलों की मौत हो गई। हादसा खलीनी के पास तलांड-कालीनी मार्ग पर हुआ, जहां पुलिसकर्मियों को ले जा रही कार अनियंत्रित होकर एक टैंकर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों शिमला के कैथू स्थित पुलिस लाइंस में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के तलांड-कालीनी रोड पर कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क पर जा रहे एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही ईस्ट पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। शिमला सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here