Sunday, October 25, 2026
Home Crime टांडा में कालोनी में सैर कर रहे पूर्व कैप्टन से लूट, जांच...

टांडा में कालोनी में सैर कर रहे पूर्व कैप्टन से लूट, जांच में जुटी पुलिस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना टांडा क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढे 5 बजे कॉलोनी में सैर कर रहे एक रिटायर्ड कैप्टन को पिस्तौल की नोक पर लूटने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपी फरार हो गए।

Advertisements

जानकारी देते हुए रिटायर्ड कैप्टन गुरनाम सिंह भंगू ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम के समय अपनी कॉलोनी में सैर कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। इसी दौरान उन्पहोंने उन्हें पकड़ लिया और पिस्तौल उनकी कमर पर लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन छीन लिया और दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here