Sunday, October 4, 2026
Home Crime गढ़ी गेट मोहल्ला में वारदातः प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक जैन के घर से...

गढ़ी गेट मोहल्ला में वारदातः प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक जैन के घर से करोड़ों के सोने-हीरे के गहने चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गढ़ी गेट मोहल्ला इलाके में चोरी की वारदात होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबक शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और जैन समाज की प्रमुख हस्ती अशोक जैन के घर से करीब 2 करोड़ के सोने और हीरे के आभूषण रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।परिवार के सदस्यों के अनुसार, ये आभूषण कई वर्षों से घर की पहली मंजिल पर बने पूजा घर में एक अलमारी के अंदर रखे लॉकर में सुरक्षित रखे गए थे। बताया जा रहा है कि ये गहने परिवार की विरासत का हिस्सा थे, जिनमें पूर्वजों के कई कीमती आभूषण भी शामिल थे। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह अशोक जैन की पत्नी तृप्ता जैन किसी काम से पूजा घर में गईं। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली, अंदर का लॉकर खुला देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और लॉकर की जांच की गई।

Advertisements

जांच के दौरान पता चला कि करीब एक किलो सोने के आभूषण और दो हीरे के सेट गायब थे। परिवार ने चोरी हुए गहनों की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई है। मामले को और भी रहस्यमयी बनाने वाली बात यह रही कि लॉकर के पास बिजली की तार का एक टुकड़ा, दो सेल और एक चुंबक मिला। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने लॉकर खोलने के लिए इन वस्तुओं का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि चोरी के पीछे शामिल लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here