Sunday, October 11, 2026
Home Crime नाबालिग छात्रा की होटल में गला रेतकर हत्या

नाबालिग छात्रा की होटल में गला रेतकर हत्या

अबोहर (द स्टैलर न्यूज़)। अबोहर के निकट बुचड़ी वाली जगह पर स्थित पंजाब होटल में करीब 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की उसी के प्रेमी ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने होटल में पहुंच लहुलुहान पड़ी अपनी बेटी की पहचान की। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इधर नाबालिग लड़कियों को रूम उपलब्ध करवाने वाले इस होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज होने लगी है। गौशाला के कर्मचारी और मृतका के पिता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी सास का निधन हो गया था, जिस कारण पूरा परिवार कल ही कानपुर से वापस गौशाला में लौटा था। उन्होंने बताया कि शाम के समय गौशाला में शादी समारोह चल रहा था, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था और उनकी बेटी  भी वहीं गई हुई थी।

Advertisements

इसी दौरान बेटी वहां से कल निकल गई जिसका उन्हें पता नहीं चला लेकिन देर रात थाना नं. 1 की पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी देते हुए होटल में ले जाकर दिखाया तो होटल के कमरे में पड़ा हुआ शव उसकी बेटी का था। जिसकी गर्दन कटी हुई थी। परिजनों ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। और पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गौशाला के पड़ोस में ही दुकान पर कार्य करने वाला सचिन नामक युवक उनकी बेटी को पहले से ही परेशान करता था। थाना नंबर 1 के प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी ने बताया कि पुलिस ने सचिन पुत्र जसवंत सिंह, निवासी रामकोट के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा नंबर 42 केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here