Tuesday, October 6, 2026
Home Crime दिनदिहाड़े हिसार कोर्ट के गेट पर भूना गैंगस्टर विनोद काना, मारी 14...

दिनदिहाड़े हिसार कोर्ट के गेट पर भूना गैंगस्टर विनोद काना, मारी 14 गोलियां

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के हिसार कोर्ट के सामने गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की दिनदिहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। वो पेशी के लिए हिसार कोर्ट पहुंचा था, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। हिसार कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की कोर्ट गेट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने काना पर करीब 14 राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। विनोद पानू उर्फ काना पर हत्या समेत करीब 31 आपराधिक मामले दर्ज थे। काना पर हिसार में विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या का भी आरोप रहा है। कोर्ट के मुख्य गेट के सामने दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

हिसार एएसपी मयंक मुदगिल ने कहा कि “कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर फायरिंग हुई है। 14 राउंड की फायरिंग हुई है। इसके अंदर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और जितना भी असलहा था, उसे रिकवर कर लिया है। दो लोगों को गोली लगी है। एक की मौत हो गई है, जबकि एक का इलाज चल रहा है”। वहीं प्रत्यक्षदर्शी वकील ने कहा कि “कोर्ट के अंदर दो पक्षों में गैंगवार हुई है। कोर्ट के अंदर बड़ा मामला था जिस पर सुनवाई होनी थी, उसी मामले को लेकर संभवत: गोलीबारी हुई है। मौके से एक आरोपी को पकड़ा गया है। कोर्ट के गेट के सामने फायरिंग हुई है। वकीलों की पार्किंग पर भी दो राउंड फायर हुए हैं। वकीलों की सुरक्षा के हिसाब से मामला संवेदनशील है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here