
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूहा का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की।

स्कूल की छात्रा आशिमा परमार ने 99%, दीपकरमन और अन्नया ने 98.6%, स्वाति ने 98.4%, जश्नप्रीत और अनुराग ठाकुर ने 98% तथा अभय राणा ने 97.8% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












