Friday, September 11, 2026
Home Hoshiarpur श्मशानघाट में बनी टंकी व स्लैब तुड़वाने के मामले में कक्कों की...

श्मशानघाट में बनी टंकी व स्लैब तुड़वाने के मामले में कक्कों की सरपंच अनीता रानी निलंबित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने गांव कक्कों की सरपंच अनीता रानी द्वारा श्मशानघाट में बनी टंकी और स्लैब को बिना अनुमति तुड़वाने के मामले में कार्यवाही करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी अनुसार विभाग के सचिव शंकर गुप्ता द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंधी गांव निवासी गुरबचन दास ने शिकायत की थी तथा जांच में पाया गया था कि ग्राम पंचायत ने पानी की टंकी और स्लैब तोड़ने संबंधी प्रस्ताव तो पारित किया था, लेकिन विभाग से अनुमति नहीं ली थी।

Advertisements

जांच में यह भी सामने आया था कि इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है तथा वित्तीय नुकसान भी हुआ है। विभाग ने सरपंच को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। लेकिन, जांच रिपोर्ट एवं दस्तावेजों के आधार पर आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा पंजाब पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 20(4) के तहत सरपंच को निलंबित किए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। निलंबित अवधि दौरान सरपंच द्वारा पंचायत की किसी भी कार्यवाही में भाग नहीं लिया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here