Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब मिड टाऊन के प्रयासों से 2 अंधेरी जिंदगियों में हुआ...

रोटरी क्लब मिड टाऊन के प्रयासों से 2 अंधेरी जिंदगियों में हुआ उजाला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। किसी अन्धेपन से पीडि़त व्यक्ति को अगर रोशनी मिल जाये तो उस व्यक्ति को ऐसा लगता है कि उसे पूरा जहान मिल गया। ये शब्द रोटेरियन गोपाल वासुदेवा ने एक समारोह में कहे। जिसमें 2 अन्धेपन से पीडि़त व्यक्तियों को रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन द्वारा उनकी कोर्निया का फ्री आप्रेशन ’’गुरू का लंगर’’ चण्डीगढ़ के सहयोग से करवाया गया।

Advertisements

जिसमें मधूबाला जो दोनो आंखो से अन्धेपन से पीडि़त थी जिसकी उम्र 41 वर्ष, दूसरे कपिल राणा जिनकी उम्र 29 वर्ष तथा दोनो जि़ला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से सम्बधित हैं, की आंखो का आप्रेशन रोटरी क्लब की तरफ से करवाया गया। जिसमें कोर्निया का सारा खर्च रोटरी क्लब मिड टाऊन द्वारा वहन किया गया।

इस अवसर पर रोटेरियन मनोज ओहरी ने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य काम समाज सेवा करना है व उन्होंने यह भी कहा कि कहीं भी कोई अगर अन्धा व्यक्ति जो कोर्निया से पीडि़त हो तो रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन उसका कोर्निया का आप्रेशन फ्री में करवायेगा व सारा खर्च क्लब वहन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here