Monday, September 28, 2026
Home Crime पंजाब में खाकी शर्मनाकः सीआई इंस्पेक्टर 3.35 किलो हेरोइन, 6 पिस्टलों सहित...

पंजाब में खाकी शर्मनाकः सीआई इंस्पेक्टर 3.35 किलो हेरोइन, 6 पिस्टलों सहित गिरफ्तार, PAK कनेक्शन का शक

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फिरोजपुर पुलिस ने काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को फिरोजपुर-मोगा रोड पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, छह पिस्तौल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इस समय आरोपी के ड्रग नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisements

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बलदेव सिंह किस ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था और उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here