Sunday, October 18, 2026
Home Crime कांग्रेस नेता की हत्या, TMC पर लगाया आरोप

कांग्रेस नेता की हत्या, TMC पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल के मालदा में बदमाशों ने दिनदहाड़े कांग्रेस के नेता पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाकें में हड़कंप मच गया। घटना मानिकचक के धरमपुर स्टैंड के पास स्थित बाजार की बताई जा रही है। मृतक का नाम शेख सैफुद्दीन बताया जा रहा है। मृतक कांग्रेस नेता के बेटे ने बताया कि उनके पिता रविवार सुबह करीब 9 बजे मानिकचक गए थे।

Advertisements

इसी दौरान बदमाशों ने कांग्रेस नेता को घेर लिया और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। उन्होंनें बताया कि बदमाशों ने बम से भी हमला किया। जिसके बाद नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि इस घटना में गोपालपुर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेख नासिर शामिल हैं। उनके नेतृत्व में ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here