
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की ओर से श्री राम प्रभु के परम भक्त श्री हनुमान जी को समर्पित हनुमान ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्री केसरी नंदन पवन पुत्र हनुमान दल, कमेटी बाजार की ओर से भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के बीच पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। ढोल-ताशों की गूंज और भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए।

यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया। इस अवसर पर दविंदर कुमार गप्पा, मारुति, सत्यम सूद, अनघ सूद, कार्तिक, मनीष शर्मा, करण, मधुसूदन, अर्जुन सूद, माधव, ओमश्वर, नितेश, राहुल, विनय, शुभम, आनुष गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।












