Sunday, September 27, 2026
Home Hoshiarpur महाराणा प्रताप चौक पर हुए सड़क हादसे में मारे गए युवक पुष्पिंदर...

महाराणा प्रताप चौक पर हुए सड़क हादसे में मारे गए युवक पुष्पिंदर पुरी के परिवार से विधायक जिंपा ने जताया दुख

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गतदिवस महाराणा प्रताप चौक पर हुए सड़क हादसे में मारे गए युवक के पीड़ित परिवार से दुख व्यक्त विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा उनके घर पहुंचे। इस मौके पर स्वर्णकार भलाई बोर्ड के चेयरमैन सुदर्शन धीर भी उनके साथ थे। इस दौरान परिवार से दुख व्यक्त करते हुए विधायक जिंपा ने कहा कि यह दुख परिवार के लिए बहुत बड़ा धक्का है तथा यही युवक परिवार का इकलौता सहारा था व नौकरी करके घर का गुजारा चलाता था, लेकिन उसके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Advertisements

वह आश्वासन देते है कि वह परिवार के साथ खड़े है तथा उनका प्रयास रहेगा कि घर से किसी को नौकरी पर रखवाए ताकि बच्चो व अन्य पारिवारिक सदस्यों का गुजारा होता रहे। इस अवसर पर पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here