
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल होशियारपुर की ओर से श्री राम भवन, चांद नगर, बहादुरपुर में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक श्रीमद्भावत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए कृष्ण गोपाल आनंद ने बताया कि 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।

उन्होनें बताया कि रोजाना सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथावाचक पंडित सचिन शास्त्री जी कथा रसपान करवाएंगे। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी शहरनिवासियों को पहुंचने की अपील की है।











