Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur बर्लिंगटन स्टेट युनिवर्सिटी द्वारा महिला उद्योगपति स्नेह जैन को प्रदान की गई...

बर्लिंगटन स्टेट युनिवर्सिटी द्वारा महिला उद्योगपति स्नेह जैन को प्रदान की गई डॉक्टरेट की उपाधि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्र रूप से उद्योग चला रहीं प्रमुख महिला उद्योगपति स्नेह जैन को अमेरिका की प्रतिष्ठित बर्लिंगटन स्टेट युनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक भव्य एवं प्रभावशाली समारोह में देश-विदेश की नामी गिरामी हस्तियाँ शामिल थीं। युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मिरसद मुराटाविक ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करते हुए कहा कि हमें इस बात की खुशी हो रही है कि स्नेह जैन ने उद्योग को बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी कई मुकाम हासिल किए हैं। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की वर्तमान अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई जनहितैषी योजनाएं चलाकर जरूरतमंदों के मददगार प्रोजेक्ट किए। जब उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जा रही थी, उस समय समारोह में तालियों की आवाज गूंज रही थी।

Advertisements

बता दें कि पिछले 13 साल से स्नेह जैन यहाँ इंडस्ट्रियल फोकल पॉइंट में स्वतंत्र रूप से बड़े स्तर के उद्योग चला रही हैं। इस सम्मान के लिए उन्होंने अपने पति, उद्योगपति अरविंद जैन को इसका श्रेय दिया, जो सदा उनके मार्गदर्शक रहे हैं। स्नेह जैन की बेटी मैरू जैन और दामाद संभव जैन ने इसे परिवार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि करार दिया। बता दें कि रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर के अधिकारी पद पर रहते हुए उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए उन्हें रोटरी वर्ष 2025-26 में जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय ने असिस्टेंट गवर्नर का पद प्रदान किया है, जो कि क्लब के लिए बड़े गर्व की बात है। उद्योगपति स्नेह जैन ऐसा सम्मान पाने वाली जैन समाज की पहली महिला ही नहीं, बल्कि पहली शख्सियत भी हैं। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर को अपनी ऐसी महिला शक्ति पर गर्व है। रोटरी क्लब होशियारपुर की ओर से भी उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की बैठक में रोटेरियन जी.एस.बावा, अरविंद जैन, रवि जैन, राजिंदर मौदगिल, प्रदीप पराशर, टिमाटणी आहलूवालिया, अशोक जैन, योगेश चंद्र, लैंपी आहलूवालिया, नरेश जैन, मैडम ओम कांता, संजीव कुमार, डॉ. रंजीत, सुरिंदर कुमार, चंदन सरीन और अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here