Monday, October 26, 2026
Home Latest नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ किया जागरूक

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और आगामी विश्व  पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं’ के तहत स्थानीय शहीद भगत सिंह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

Advertisements

इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने और एकल-उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देने के वैश्विक मुद्दे के बारे में आम जनता में जागरूकता पैदा करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का न्योता दिया गया। इस अवसर पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा कपड़े के बैग भी वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here