
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया है। एशियन गेम्स में पहली बार मीराबाई मेडल जीतने में सफल रहीं हैं। भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में स्नैच राउंड में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा वजन उठाया, जिससे उनका कुल वजन 198 किग्रा हो गया। नॉर्थ कोरिया की री सोंग गम ने 215 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। नॉर्थ कोरिया की री सोंग-गम ने का एशियन गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है।

1951 में इस खेल के शामिल होने के बाद से भारत ने एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में अबतक कुल 15 मेडल जीते हैं, 6 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज, लेकिन एक भी गोल्ड नहीं। 1998 में बैंकॉक में कर्णम मल्लेश्वरी के सिल्वर मेडल जीतने के बाद से यह दूसरा मौका है जब वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल मिला है। मीराबाई चानू के एशियाई गेम्स का सफ़र 2014 के इंचियोन गेम्स से शुरू हुआ था। महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेते हुए, वह नौवें स्थान पर रहीं थी। चोट के कारण वह 2018 के जकार्ता गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाईं, लेकिन 2022 के हांगझोऊ गेम्स में उन्होंने वापसी की। वहां, महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में खेलते हुए, चानू ने कुल 191 किग्रा वज़न उठाकर चौथा स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की थी।












