Tuesday, November 10, 2026
Home Hoshiarpur अत्तोवाल सोसायटी की ओर से इलाज के लिए 20 हजार रुपये का चेक भेंट

अत्तोवाल सोसायटी की ओर से इलाज के लिए 20 हजार रुपये का चेक भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु नानक देव जी पब्लिक वैल्फेयर सोसायटी की ओर से बीते दिनों फगवाड़ा बाईपास के पास हुए हादसे में घायल हुए व्यक्ति को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। हादसे में घायल व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे होशियारपुर के निजी अस्पताल से नवांशहर रेफर कर दिया गया। अब व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि गांव की पंचायत ने इस हादसे के बारे में संत बाबा सतपाल सिंह जी साहरी वालों के चरणसेवक एवं सोसायटी के संस्थापक चंदन कमल सिंह को जानकारी दी थी।

Advertisements

इसके बाद सोसायटी की ओर से घायल व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। इस मौके पर जसविंदर सिंह, कंचन कुमार, दीपक कुमार, सरपंच रघुवीर सिंह, नंबरदार गुरबख्श सिंह, कमलजीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरहरजीत सिंह और रजिंदर सिंह के साथ मरीज के कुछ रिश्तेदार भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here