
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी यूनियन, नगर निगम होशियारपुर की मासिक बैठक संरक्षक संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रधान लाल सिंह, उपप्रधान जोगिंदर पाल अडिया, अश्वनी शर्मा और संजीव थापर ने अपने विचार रखे। बैठक में चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी ने नगर निगम होशियारपुर के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने मुद्दों से भटक गई है और डीए के मामले में हाईकोर्ट को भी गुमराह कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी, जहां से उसे राहत तो मिली है, लेकिन साथ ही 31 दिसंबर तक डीए देने के लिए भी पाबंद किया गया है।

कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि यदि सरकार इसी तरह कर्मचारियों और पेंशनरों के मुद्दों को नजरअंदाज करती रही तो आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उसे शून्य सीटें देकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए। उन्होंने कहा कि सरकार की तारीफ करने वालों को भी समझना चाहिए कि कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार के साथ हुई बैठकों का जिक्र करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सरकार के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए जागरूक और एकजुट रहने की अपील की। इस मौके पर सुरजीत बहल, सुरिंदर कुमार, अशोक कुमार, संजीव थापर, अवतार सिंह, नरिंदर सिंह, राम कुमार, मदन लाल, महिंदर सिंह, केवल लाल हीर, तरसेम लाल, बलदेव राज टांडा, गुरमीत कौर, रविंदर दत्त, बोध राज, नरेश कुमार, दर्शन सिंह, हरीश कुमार, सुरजीत कुमार, अश्वनी कुमार, रमेश कुमार, मोहन सिंह, हरजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, तरलोचन सिंह, विनोद कुमार और विजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












