अमरनाथ यात्रा में मिलती है अलौकिक शक्ति

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पवित्र और आध्यात्म के विश्व प्रसिद्ध केंद्र श्री अमरनाथ यात्रा में दातारपुर के इंजीनियर चंद्र शेखर शर्मा रितिका शर्मा, राजिंदर कुमार, जतिन , तथा  ने सावन महीने के दूसरे सोमवार के दिन अमरनाथ गुफा में पहुंच कर नमन किया और कबूतरों के जोड़े के दर्शन भी किए।

Advertisements

इस अवसर पर चंद्र शेखर शर्मा रितिका शर्मा राजिंदर कुमार, जतिंद्र तथा विश्विंदर ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में शामिल होकर अलौकिक शक्ति और ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा यात्रा के दौरान रास्ते में सरकार द्वारा और भारतीय सेना द्वारा तथा लंगर कमेटियों द्वारा की जा रही सेवा बेमिसाल है।

चंद्र शेखर, रितिका ,राजिंदर कुमार, जतिन तथा विश्विंदर ने कहा शिव भोलेनाथ हैं और मात्र जल पत्र पुष्प अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा अमरनाथ गुफा की यात्रा अलौकिक है और हरेक शिवभक्त को इस यात्रा में शामिल होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here