एकता में बल है: बर्दाश्त नहीं की जाएगी पत्रकारों के साथ किसी भी तरह की धक्केशाही

-बलजिंदरपाल सिंह फिर बने प्रैस क्लब के प्रधान-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ पंजाब यूनीयन ऑफ जरनालिस्ट जि़ला होशियारपुर की इकाई प्रैस क्लब के मैंबरों की एक विशेष बैठक माडल टाऊन क्लब में अध्यक्ष बलजिंदरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। क्लब के महा सचिव नरेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि इस क्लब के पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो चुका था तथा इसलिए प्रधान बलजिंदरपाल सिंह द्वारा त्यागपत्र दिए जाने पर पुन: चुनाव किया गया। इस मौके पर ‘द स्टैलर न्यूज़’ के संपादक संदीप शर्मा, जन दर्शन के संपादक पंडित सुरेश शर्मा, होशियारपुर न्यूज़ के संपादक बिट्टू कश्यप, इनकलाबी बुलिटन के संपादक राजिंदर हरगढिय़ा तथा पंजाब क्राइम न्यूज़ के संपादक पुरुषोत्तम दड़ोच विशेष तौर से मौजूद थे।
इस दौरान नरेन्द्र मोहन शर्मा ने एक बार फिर बलजिंदरपाल सिंह को प्रधान बनाए जाने के लिए उनके नाम का अनुमोदन किया। जिसका समस्त सदस्यों ने स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से बलजिंदरपाल सिंह को प्रधान नियुक्त कर दिया। इस दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति के साथ नरेन्द्र मोहन शर्मा को महासचिव, संजीव कुमार बख्शी को कोषाध्यक्ष, हरजाप सिंह को प्रैस सचिव तथा महिंदर सिंह मुसाफिर को पी.आर.ओ. नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के गठन का अधिकारी प्रधान को दिया गया।
नवनियुक्त प्रधान बलजिंदरपाल सिंह ने सभा सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा िक क्लब के साथ जुड़े किसी भी सदस्य के साथ सामाजिक, प्रशासनिक एवं राजनीतिक तौर पर धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान संजीव बख्शी ने क्लब सदस्यों को निर्धारित फार्म भरकर क्लब के सदस्य बनने हेतु की जाने वाली कार्यवाही संबंधी जानकारी दी।
इस अवसर पर राजेश जैन, हज़ारी लाल, राकेश सूद, अमरेन्द्र मिश्रा, कर्मजीत सिंह परमार, अश्विनी कुमार, रजनीश गुलियानी, सतपाल रत्न, बलवीर सिंह सैनी, जगदीप सिंह, विकास सूद, योगेश कौशल, कुलवरन सिंह, योगेश कुमार, सतीश कुमार, शैलेंद्र जोशी, राजेश कुमार, विजय कुमार, सुनील लाखा, कमल कुमार, बलकार सिंह, संजीव कुमार, राजू नंदा, वरिन्दर बेदी, अंकुश गोयल, रमन विज, अभिषेक भाटीया, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here