Saturday, September 26, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल बजवाड़ा में ट्रैफिक नियमों तथा नशों के दुरुपयोग के संबंधी...

सरकारी स्कूल बजवाड़ा में ट्रैफिक नियमों तथा नशों के दुरुपयोग के संबंधी सेमीनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी हाई स्कूल बजवाड़ा में मुख्य अध्यापिका रजनी बाला तथा समस्त स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार ट्रैफिक नियमों तथा नशों के दुरुपयोग के संबंध में आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मनोहर चंद, ए.एस.आई. ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया।

Advertisements

यह सेमिनार बहुत ही सफल रहा। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान में काफी वृद्धि हुई और विद्यार्थियों ने इन महत्वपूर्ण बातों को अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया। इस अवसर पर मनोहर चंद, ए.एस.आई., विजय अरोड़ा, जिला चेयरमैन ट्रैफिक लॉयंस क्लब होशियारपुर, मुख्य अध्यापिका रजनी बाला तथा सरकारी हाई स्कूल बजवाड़ा के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here