Saturday, September 26, 2026
Home Hoshiarpur श्रद्धापूर्वक निकाली गई श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा, दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में हुआ...

श्रद्धापूर्वक निकाली गई श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा, दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से आज दशहरा पर्व का शुभारंभ बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म स्कूल में श्री सुंदर कांड पाठ के भोग उपरांत श्री राम भगत हनुमान जी की झंडा शोभायात्रा डेरा बाबा चरणशाह बहादुरपुर के महंत श्री रमिंदर दास जी की अगुवाई में बड़ी धूमधाम के साथ श्री सनातन धर्म स्कूल बैंक बाजार से निकाली गई जोकि शहर के अलग-अलग बाजारों में से होती हुई बगीची स्वामी मोहना नंद आश्रम सुखियाबाद में पहुंचकर विश्रामित हुई।

Advertisements

शोभायात्रा में बैड बाजों के अलावा हनुमान भक्तों की डांडिया पार्टियां ढोल की थाप पर नाचती हुई चल रही थीं। रास्ते में जगह-जगह पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महंत रमिंदर दास जी, प्रधान गोपी चंद कपूर, विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, मेयर परवीन सैनी, चेयरमैन विक्रम शर्मा बोबी, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप हांडा, शाम सुन्दर मोदगिल, राम अग्रवाल, दीपक वालिया, रमेश मेहता, कमल वर्मा, कपिल हांडा, आशीष वर्मा, शिव जैन, अजय जैन, अश्वनी शर्मा छोटा, कृष्ण गोपाल शर्मा, संजीव ऐरी, राकेश सूरी, नरेश आनंद, तरसेम मोदगिल, विपन वालिया, नरोत्तम शर्मा, मनोज दत्ता, मोहन लाल पहलवान, अमित गुप्ता, मलकीयत पहलवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया और प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here