
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में इस समय नशे की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है। पिछले 10-15 सालो में पंजाब में नशे का प्रचलन दिन-व -दिन बढ़ता चला जा रहा है। नशे इस हद तक बढ़ गये है औसतन एक नवयुवा प्रतिदिन नशे का दानव निगल रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि 2017 से विधान सभा चुनावो के पूर्व कांग्रेस नेता कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने गुटका हाथ में लेकर पंजाब में नशे 4 महीने में खत्म करने का वादा किया था। परन्तु कांग्रेस के राज में राजनीतिक संगरक्षण के चलते नशे और बढ़े।

उसके बाद 2022 में चुनाव पूर्व आप सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल तथा भगवंत मान ने 4 महीने में नशे खतम करने की बात कही थीं। वह भी नशे रोक नहीं पाये तथा पिछली सरकारों पर आरोपबाजी ही करते रहे। सरकार की युद्ध नशे विरुध भी योजना पूरी तरह ठूस्स हो चुकी है, क्योकि जमीनी स्तर पर नशे खतम होने की बजाये बढ़ते चले जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब जो कि शूरवीरो तथा गुरुओं, ऋषियों तथा पैग़बरों की धरती थी अब उजड़ कर नशा लैंड बन चुकी है। बुरी संगत के डर से मां -बाप बच्चों को विदेशो में भेज रहे है। उन्होंने कहा पंजाब के लोगों को अब केवल भारतीय जनता पार्टी पर ही भरोसा है कि वह पंजाब में नशे के राक्षस को ख़तम करेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावो के लिए भाजपा ने पूरे पंजाब से नशा खतम करने का नारा दिया। जोकि लोगो को काफी प्रभावित कर रहा है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब से नशे की बुराई को ख़तम का पायेगी अन्यथा बाकी राजनीतिक दलों ने नशे के मुद्दे पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां ही सेकी है। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष विजय पठानिया ,सुरेश भाटिया बिटटू जिला भजपा महामंत्री तथा अश्वनी गैंद जिला भाजपा सचिव भी उपस्थित थे।











