Saturday, September 26, 2026
Home Hoshiarpur कुलदीप धामी के प्रयासों से कीर्ति नगर में सीवरेज की सफाई, लोगों...

कुलदीप धामी के प्रयासों से कीर्ति नगर में सीवरेज की सफाई, लोगों को मिली राहत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के मोहल्ला कीर्ति नगर स्थित वार्ड नंबर 20 में खालसा स्कूल की ग्राउंड के सामने वाली गली में शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान कुलदीप धामी के प्रयासों से सीवरेज की सफाई करवाई गई। जानकारी देते हुए कुलदीप धामी ने बताया कि सीवरेज जाम होने के कारण स्थानीय लोग काफी समय से परेशान थे। सीवरेज का गंदा पानी अक्सर स्कूल की ग्राउंड में घुस जाता था, जिससे बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी तथा आसपास के लोगों के लिए यहां रहना मुश्किल हो जाता था। सीवरेज की सफाई होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। कुलदीप धामी ने समस्या का समाधान करवाने के लिए नगर निगम का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here