Saturday, September 26, 2026
Home Hoshiarpur आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन ने चेयरमैन चंदन ग्रेवाल के आश्वासन के बाद हड़ताल...

आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन ने चेयरमैन चंदन ग्रेवाल के आश्वासन के बाद हड़ताल की स्थगित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल आज होशियारपुर पहुंचे। यहां नगर निगम पहुंचने पर आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन ने प्रधान कमल भट्टी की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित बैठक में यूनियन ने अपनी मांगों और समस्याओं संबंधी श्री ग्रेवाल को बताया। जिस पर उन्होंने यूनियन को आश्वस्त किया कि उन्हें डीसी रेट पर किए जाने और उन्हें भी सफाई सेवकों एवं सीवरमैनों की तरह बढ़ा हुआ वेतन दिलाने के लिए एक सप्ताह के भीतर स्थानिय निकाय मंत्री के साथ बैठक करवाई जाएगी तथा इसका हल निकालने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

Advertisements

इसके अलावा और भी जो समस्याएं हैं उनका हल किया जाएगा ताकि कर्मियों को किसी तरह की परेशानी न हो। श्री ग्रेवाल के आश्वासन के बाद यूनियन ने मांगों संबंधी की जाने वाली हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है और आशा प्रकट की है कि श्री ग्रेवाल उनकी समस्याओं एवं मांगों को पहले की तरह अवश्य हल करवाएंगे। इस मौके पर निगम कमिशनर ज्योति बाला मट्टू के आलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here