Saturday, September 26, 2026
Home Latest प्रसिद्ध समाजसेवी जेबी बहल रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर में हुए शामिल

प्रसिद्ध समाजसेवी जेबी बहल रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर में हुए शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने प्रधान सुमन नैय्यर के नेतृत्व में भाग्य तारा भवन में रोटरी क्लब की बैठक आयोजित की, जिसमें पूर्व जिला गर्वनर जी.एस बावा, सुरिंदर विज, अरुण जैन और सहायक गर्वनर राजिंदर मोदगिल विशेष रुप में शामिल हुए । इस अवसर पर रोटरी आई बैंक एंड ट्रांसप्लांट सोसाइटी के अध्यक्ष व पूर्व रोटेरियन यंग बहादुर बहल ने अपने सेवा समर्पित सहयोगियों के साथ जिनमें प्रो. दिलजीत सिंह सेवानिवृत्त, प्रोफ़ेसर राजीव शर्मा, जसवीर कुंवर सेवानिवृत्त एम.डी. मॉडर्न अस्पताल, होशियारपुर और कृष्ण किशोर सेवानिवृत्त यू.को. बैंक शामिल हुए। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ बैठक शुरू की गई ।

Advertisements

सहायक गर्वनर राजेंद्र मोदगिल ने रोटेरियन जे.बी. बहल और उनके सहयोगियों का गर्मजोशी से स्वागत किया क्योंकि उन्होंने रोटरी में काम करने की इच्छा व्यक्त की। अपने संबोधन में, मोदगिल ने कहा कि जे.बी. बहल ने नेत्र प्रत्यारोपण, शरीर दान और नेत्रदान के बारे में जागरूकता के लिए पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्धी हासिल की और जिला प्रशासन और राज्य प्रशासन से कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्हें रोटरी इंटरनेशनल से सम्मान के पत्र व अवार्ड प्राप्त होते रहे हैं, जब वह पहले रोटेरियन थे। इसके बाद जी.एस. बावा ने अतिथियों को रोटरी की सेवा भावना और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में रोटेरियन अरुण जैन द्वारा लैपल पिन द्वारा जे.बी बहल को रोटेरियन के रूप में फिर से नामांकित किया गया और बताया कि शेष चार सदस्यों को भी निकट भविष्य में एक बड़े रोटरी समारोह में मानद सदस्य बनाया जाएगा। अंत में रोटेरियन सुरिंदर विज ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी। इस अवसर पर सुमन नय्यर, अशोक जैन, जी.एस. बावा, अरुण जैन, चंदन सरीन, राजेंद्र मोदगिल और अन्य रोटेरियन भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here