Monday, September 28, 2026
Home Latest हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटे ने पुलिस के सामने कबूला...

हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटे ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-22 में चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को हेड कांस्टेबल के बेटे ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां भी हेड कांस्टबेल है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 8 बजे हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक हेड कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के पहुंचने पर हेड कांस्टेबल के बेटे ने पहले उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ बाहरी लोगों ने उसके पिता की हत्या की है। हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की। आरोपी बेटे ने फिर अपना जुर्म कबूल लिया।

हेड कांस्टेबल नितिन सेक्टर-22 में रहते थे। नितिन की हत्या उन्ही की सर्विस रिवॉल्वर से की गई। नितिन हेडक्वार्टर में अकाउंट ब्रांच में तैनात थे। आरोपी की मां भी हेड कांस्टेबल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here