Thursday, October 15, 2026
Home Latest कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महिलाओं को बांटे टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के सर्टिफिकेट

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने महिलाओं को बांटे टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के सर्टिफिकेट

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जरुरतमंद महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के प्रयोजन से कन्या शिक्षा प्रसार संगठन द्वारा आर्य समाज मंदिर माडल हाउस, जालंधर में महिलाओं को मुफ्त टेलरिंग तथा ब्यूटिशन के कोर्स करवाए जा रहे हैं। आज कोर्स पूरा होने के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में केबिनेट मंत्री पंजाब मोहिंदर भगत पहुंचे। इन सर्टिफिकेट को मेहर चंद पोलिटेक्निक कालेज जालंधर द्वारा उपलब्ध करवाए गए।

Advertisements

इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया जा रहा कार्य बेहद प्रशंसनीय है। कन्या शिक्षा प्रसार संगठन के प्रधान एस एस चौहान ने अपने साथियों सहित मोहिंदर भगत को समारोह में आने के लिए धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम गंगोत्रा, आप नेत्री शौभा भगत एवं अन्य संगठन सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here