
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार की साहस और वीरता की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश को न सिर्फ विफल किया बल्कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाने में भी अहम भूमिका निभाई। स्मित मच्छार के इस शौर्य से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है और उनकी जमकर तारीख कर रही है। भारतीय पायलट के साहस और वीरता का सम्मान करते हुए देश की प्रमुख फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने उन्हें 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

मैनकाइंड फार्मा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। फार्मा कंपनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद से पहले अपने क्रू और हर यात्री का ध्यान रखा। यही सच्ची लीडरशिप है। आभार जताने के एक विनम्र प्रयास के तौर पर, मैनकाइंड फार्मा उन्हें और उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये दे रही है। आपने भारत का मान बढ़ाया है। हम आपको सलाम करते हैं।”












