
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र में लागातर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज एक बार महाराष्ट्र के पुणे जिले से सनसवाड़ी में फैब्रिक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग ब्राइट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में लगी है। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आग इतनी भयानक थी कि इसका असर दूर-दूर के इलाकों में भी देखने को मिला। आग की सूचना मिलते ही 6-7 दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और लगातार आग को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आग एक बॉयलर में लगी थी और इसकी वजह से पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई।












