नासा के प्रिजऱवेरेंस रोवर ने मंगल पर की सफलतापूर्वक लैंडिग, 10 साल तक ग्रह पर रहकर करेगा काम

वॉशिंगटन (द स्टैलर न्यूज़)। गत 19 फरवरी को अमेरिका स्पेस एजेंसी नासा के प्रिजरवेरेंस रोवर ने मंगल पर लैंडिंग करके मिशन सफलतापूर्वक संपन्न किया है। जिसके बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन मंगल ग्रह पर एक ऑर्बिटर भेजने की तैयारी कर रहा है। यानि, भारत ने मंगल पर अपना दूसरा अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Advertisements

गौरतलब है कि नासा ने पर्सवियरन्स को मंगल ग्रह पर मानव जीवन की संभावनाएं खोजने के लिए उतारा है और इसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग से नासा के वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मिशन के सफल होने पर नासा कार्यकारी प्रशासक स्टीव जर्कजी ने अपनी टीम की प्रशंसा की।

आईएसआरओ ने बताया कि वर्ष 2022 कर मंगल ग्रह पर दूसरा ग्रह भेजा जाएगा जिसके साथ 3 अंतरिक्ष यात्रियों को भी मंगल ग्रह पर भेजने की संभावना है। इसरो इससे पहले मार्स ऑर्बिटर मिशन को लाल ग्रह पर भेज चुका है मंगलयान की तर्ज पर ही इसरो आब मार्स ऑर्बिटर मिशन-2 शुरू करने जा रहा है। वहीं, नासा ने दावा किया है कि 6 पहिये वाला यह रोवर मंगल ग्रह की जानकारी देगा और चट्टानों के ऐसे सैंपल साथ लाएगा जिनसे पता चल सकेगा कि लाल ग्रह पर कभी जीवन था। यह पर्सीवरेंस रोवर ग्रह पर 10 साल तक रहकर काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here