
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में सड़क हादसा दौरान 3 छात्राओं की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चांदनी पटेल, प्रियंका, प्रीति के रूप में हुई है। घायलों की पहचान रियाज, नंदन, रिमझिम, चांदनी मनीषा, सोनी, प्रियंका के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोंग बोलेरो में सवार होकर बोर्ड परीक्षा देने के लिए जा रहे थे और जब वह लोंग बृजमनगंज थाना इलाके के फरेंदा-धानी मार्ग स्थित गांव सिकंदरा जीतपुर के नज़दीक पहुंचे तो बोलेरो कार का अचानक टायर फट गया और कार की रफ्तार तेज के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कार सवार 3 छात्राओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












