Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur विद्यार्थी ट्रैफिक नियमों का पालन कर बनें जिम्मेदार नागरिक: विजय अरोड़ा

विद्यार्थी ट्रैफिक नियमों का पालन कर बनें जिम्मेदार नागरिक: विजय अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माननीय वरिष्ठ पुलिस कप्तान संदीप कुमार मलिक के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल मडियाला में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर ए.एस.आई. मनोहर चंद, रोड सेफ्टी कमेटी पंजाब के सदस्य विजय अरोड़ा, सरपंच सुखवंत सिंह, मुख्य अध्यापिका बंदना सैनी तथा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Advertisements

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, 18 वर्ष से कम आयु में गियर वाला वाहन न चलाने, सड़क हादसों में घायलों की सहायता करने तथा फरिश्ते योजना के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूर रहने तथा नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया। छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई।

विजय अरोड़ा ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही ट्रैफिक नियमों की महत्ता समझाना बेहद जरूरी है। प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं नियमों का पालन करे और अपने परिवार व मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करे। सरपंच सुखवंत सिंह ने कहा कि ऐसे जागरूकता सेमिनार विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं अच्छा नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से नशे और गलत संगत से दूर रहने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here