Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर लगाई गई ब्लिंकर लाइट्स

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर लगाई गई ब्लिंकर लाइट्स

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 के अंतर्गत डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा फंड का उपयोग करते हुए, कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से डिवाइडरों पर ब्लिंकर लाइट्स लगाई गईं, जिससे रात और कोहरे में गाड़ियों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके। इसके अलावा सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई गईं, ताकि रात के समय और धुंध में सड़क की स्थिति साफ दिख सके। उन्होंने बताया कि टी-प्वाइंट और चौकों पर सोलर ब्लिंकर लाइट्स लगाई गईं, जो कम विजिबिलिटी वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होंगी।

Advertisements

रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के लिए 50 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यता और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित करें, और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने से नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी से संभव है। इस मौके पर सहायक रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर संदीप भारती व एक्सीयन लोक निर्माण विभाग गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here